कालका। एसडीएच कालका के दस हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव होने के चलते होम आइसोलेट हैं। कोरोना के चलते पहले ही एसडीएच कालका के पांच डॉक्टर, एक एलटी, एक स्टाफ नर्स सहित एक एनएम व एलएचवी होम आईसोलेटेड थे। वहीं, मंगलवार को एक एलटी व बुधवार को हेल्थ सुपरवाइजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है।
विज्ञापन
एसएमओ डॉ. रूपिन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि इन सभी की हालत सही है। इनमें से सभी को वैक्सीन को दोनों डोज लग चुकी हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।