फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और अफ्रीका की टीमों ने किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला पीसीए स्टेडियम मोहाली में बुधवार को शाम 7 बजे खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले मंगलवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमाें ने मोहाली स्टेडियम में अलग-अलग समय पर अभ्यास किया। कप्तान डी. कॉक केनेतृत्व में सुबह 9 बजे दक्षिण अफ्रीका की टीम मैदान पर पहुंच गई। यहां पर खिलाड़ियाें ने क्षेत्ररक्षण और फिटनेस पर काम किया। इसके कुछ समय बाद खिलाड़ी नेट्स पर पहुंचे। नेट्स पर डेविड मिलर ने खुलकर बल्लेबाजी की। इन्हें गेंदबाज कैसिगो रबादा ने गेंदबाजी कराई। टीम के अन्य खिलाड़ी एनरिक नार्जे, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे, टेम्बा वामुवा ने भी नेट्स पर हाथ आजमाए।
विज्ञापन

भारतीय टीम दोपहर एक बजे के बाद मैदान पर उतरी। टीम केखिलाड़ियाें ने कप्तान विराट कोहली ने नेतृत्व में सबसे पहले मैदान पर रनिंग की। फिटनेस के लिए अलग-अलग तरह की गतिविधियाें में हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ी फुटबॉल भी खेलते हुए नजर आए।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, कुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की टीम : क्विंटन डी. कॉक कप्तान, रासी वान डर दुसेन (उपकप्तान), टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोरटुइन, बेयुरन हेन्ड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नार्जे, एंडिले फेलुकवायो, डेवन प्रीटोरियस, कैसिगो रबादा, तबरेज शम्सी व जॉर्ज लिंडे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें