फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाकर ही दम लेंगे ः मृत्युंजय-नौरा ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाने के लिए मंगलवार को मृत्युंजय-नौरा ग्रुप ने प्रेसवार्ता की। कहा, चार साल से शिक्षकों की लगातार सेवा कर रहे हैं। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी। तभी शिक्षक उन्हें पसंद कर रहे हैं। इस बार शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाकर दम लेंगे। पंजाब सरकार तेजी से इस वेतनमान पर काम कर रही है। इसके अलावा नए शिक्षकों की तैनाती का स्केल भी यूजीसी के मुताबिक ही दिलाएंगे। आरोप लगाए कि चुनाव लड़ रहा दूसरा ग्रुप वीसी का है, वीसी के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर 14 में हुई प्रेसवार्ता के दौरान मृत्युंजय-नौरा ग्रुप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका ग्रुप सीनेटर वाला नहीं है। न ही उनके ग्रुप से सीनेटर पुटा का संचालन करते हैं। वीसी ग्रुप में खुद सीनेटर पुटा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास शिक्षकों के लिए कोई एजेंडा नहीं है। हम जमीन पर काम करते हैं। उनके आरोप निराधार हैं। उन्होंने अपने काम गिनाए। कहा, वीसी ने शिक्षकों के प्रमोशन को रोकने के लिए पूरी कोशिश की। हर काम के लिए वह न ही कहते हैं, लेकिन पुटा ने दो-दो माह तक संघर्ष करके शिक्षकों को लाभ पहुंचाया। शिक्षकों को जो चीज बिना मांगे मिले तो उससे शिक्षक खुश होंगे और पीयू को और आगे ले जाने का काम करेंगे, लेकिन यहां के अफसर केवल अपना भला चाहते हैं। पास्ट सर्विस काउंट के मुद्दे पर कहा कि 50 से अधिक शिक्षकों ने अपने अभिलेख पूरे करने के लिए समय मांगा है। जैसे ही वह जमा करेंगे तो उन्हें लाभ मिल जाएगा।
डेंटल शिक्षकों से दूरी के सवाल पर कहा, वह शिक्षक समुदाय से हैं। सभी शिक्षक एक समान हैं। डेंटल शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर उनके ग्रुप के पदाधिकारी यूजीसी में गए थे। पदोन्नति नीति पर बात की गई। तेजी से इस पर काम चल रहा था, लेकिन मामला हाईकोर्ट चला गया। शिक्षकों की पदोन्नति के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए भी पुटा काम कर रही है। इसी तरह शिक्षकों को आवास दिलाने के लिए संघर्ष किया। 18 खाली पड़े आवासों का आवंटन करवाया जाएगा। शासन सुधार का प्रस्ताव खुली बैठक के बाद लागू करवाएंगे, उस पर डिस्कशन होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से कहा है कि वह उनके कार्यों को देखते हुए वोट करें। वह जीतेंगे तो शिक्षकों को निराश नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट----
मनु-कश्मीर ग्रुप का पलटवार, मृत्युंजय ग्रुप एक सीनेटर के इशारे पर काम कर रहा
फोटो----
पुटा चुनाव लड़ रहे मनु-कश्मीर ग्रुप ने मृत्युंजय ग्रुप पर पलटवार करते हुए कहा कि यह ग्रुप एक सीनेटर के इशारे पर काम करता है, जो बाहरी है। वह जो कह देते हैं तो उसके आदेशों का पालन किया जाता है। पुटा और उनका गठजोड़ है। जो वह चाहते हैं वह पुटा से करवाते हैं। उनके इशारों पर पुटा के पदाधिकारी नाचते हैं। पीयू की सरकार सीनेट है। सीनेट में जिसका दबदबा होता है, वही कैंपस पर राज करता है। यह राज करते आ रहे हैं। वीसी केवल एक मोहरा हैं। उसके पास अधिकार नहीं हैं, असली पावर सीनेटर के पास है, जो पुटा के साथ गठजोड़ करके चल रहे हैं।
अध्यक्ष उम्मीदवार प्रो. मनु शर्मा का कहना है कि डेंटल शिक्षकों को वर्ष 2006 के बाद से कोई पदोन्नति नहीं मिली। चार साल से लगातार वर्तमान पुटा काम करती रही, लेकिन यहां के शिक्षकों का केवल प्रयोग किया गया। वोट लिए गए लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिला। यही कारण था कि वह नाराज होकर दो साल से पुटा से दूर रहे। लगभग 15 साल से यहां के शिक्षकों को हक नहीं मिला। एचआरडीसी की डिप्टी डायरेक्टर का वर्तमान पुटा ने पदोन्नति नहीं होने दी, जबकि वह कहते हैं कि उनके लिए शिक्षक समान हैं। कहा, शिक्षकों को वह न्याय दिलाएंगे। शिक्षकों का साथ उन्हें चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें