फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नए साल से दो घंटे में मिलेगी टीबी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 अर्बन हेल्थ सेंटर में अब जनवरी 2026 से टीबी (तपेदिक) की जांच रिपोर्ट दो घंट में मिल जाएगी। इसके लिए सेंटर में नई लैब बनाई जा रही है जिसका काम पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग इसे अगले महीने से चालू करेगा जिससे लोगों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह जांच मरीजों के लिए मुफ्त होगी।
विज्ञापन

इस समय सेक्टर-16 सेंटर में टीबी के सैंपल लेने के बाद उन्हें जांच के लिए सेक्टर-6 सिविल अस्पताल भेजा जाता है जिससे रिपोर्ट मिलने में लगभग पांच से छह दिन लग जाते थे। नई व्यवस्था में टीबी सेंटर में जांच और रिपोर्ट दोनों उसी दिन प्रदान की जाएगी।
इससे न केवल मरीजों का इलाज जल्दी शुरू होगा बल्कि दवाएं भी समय पर उपलब्ध होंगी। पंचकूला सिविल सर्जन सेक्टर-6 डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि टीबी की जांच के लिए मशीन और सेंटर तैयार किया जा रहा है जिससे मरीजों को जांच कराने और दवा लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें