फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ताऊ देवी लाल खेल परिसर खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025(बिहार) के लिए हरियाणा के थांग-ता खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर ताऊ देवी लाल खेल परिसर सेक्टर-3, पंचकूला में प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

थांग-ता एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव एवं मुख्य कोच मदन लाल बागड़ी ने बताया कि इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 7वें संस्करण बिहार के लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड), कुशडीहरा, पहाड़पुर, गया में 12 से 14 मई 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। हरियाणा से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 6 खिलाड़ी (4 लड़के एवं 2 लड़कियां) भाग लेंगी। इनके साथ 1 तकनीकी अधिकारी, 2 टीम कोच और 1 फिजियोथेरेपिस्ट भी टीम के साथ रहेंगे, जो खिलाड़ियों की समय-समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आईएएस संजीव वर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारी प्राचीन मार्शल आर्ट थांग-ता को हरियाणा में बढ़ावा देने और इसके प्रशिक्षण शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह पारंपरिक खेल नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार करना है, ताकि वे उच्चतम स्तर का प्रदर्शन कर सकें और हरियाणा का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें