फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर तक सभी कार्यालय पेपर लेस करने का लक्ष्य: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के सभी कार्यालयों को पेपर लेस करने के लिए सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में विभाग प्रमुखों की आयोजित बैठक की उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर पंचकूला को पेपर लेस घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 31 अक्तूबर तक सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों को पेपर लैस करने के लिए ई-ऑफिस से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लें। बैठक में एसडीएम व जिला परिवहन अधिकारी पंचकूला अमरेंद्र सिंह, एसडीएम कालका ममता शर्मा, नगराधीश सिमरनजीत कौर व सीएमजीजीए श्रृष्टि शर्मा सहित सभी कार्यालय प्रमुख भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में ई-ऑफिस लागू होने से फाइलों का भौतिक संचालन समाप्त होगा, जिससे न केवल समय की बचत होगी और कार्यों में और अधिक पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस एक सरल प्रणाली है, जिसमें कार्यालय प्रमुख कहीं पर भी बैठकर कंप्यूटर व लैपटॉप के माध्यम से फाइलों की स्थिति की जांच कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यालय प्रमुखों को एमआईएस का प्रशिक्षण भी करवाया जाएगा।
विनय प्रताप सिंह ने कहा कि जिस जिस कर्मचारी के पास ई-ऑफिस से संबंधित फाइल लंबित हैं उसे कार्यालय प्रमुख प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाए। एक नवंबर को पंचकूला को पेपर लेस घोषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यालय प्रमुख अपने साथ साथ सभी संबंधित कर्मचारियों की भी आईडी बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि फाइलों के संचालन में किसी प्रकार की समस्या ना आए। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों में सभी विभाग के प्रमुखों के साथ ई-ऑफिस की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें