फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन कक्षाओं के नौ हजार विद्यार्थियों को वापस नहीं किए टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नया सत्र शुरू हुए एक माह बीता, ऑनलाइन पढ़ाई हुई बंद, सॉफ्टवेयर अपडेट करने की बात कहकर लिए थे विद्यार्थियों से
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सरकारी स्कूलों के नौवीं से बारहवीं तक के नौ हजार विद्यार्थियों से सॉफ्टवेयर अपडेट करने की बात कहकर लिए गए टैबलेट उन्हें वापस नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है अभी लिए गए टैबलेट्स में सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया गया है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नया सत्र एक महीने पहले शुरू हो चुका है। टैबलेट के माध्यम से बच्चे हर विषय की ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं। इसमें हिंदी, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषय पढ़ाए जाते हैं। ऐसे में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पूरी तरह से बंद हो गई है।
विज्ञापन

नौवीं से बारहवीं तक सीबीएसई के संस्कृति स्कूलों और हरियाणा बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या नौ हजार है। सभी विद्यार्थियों को हर साल टैबलेट अप्रैल माह में दे दिए जाते हैं। तीन साल बाद इनका सॉफ्टवेयर अपडेट करने का का प्रावधान है। टैबलेट न मिलने से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। यही नहीं विद्यार्थियों के नाम के सिम भी अभी तक नहीं नए खरीदे गए हैं। इससे अभिभावक बच्चों की पढ़ाई अधिक समय तक प्रभावित होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
विद्यार्थियों का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट आ गया है। मई के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है। जल्द ही सभी बच्चों को टैबलेट आवंटित कर दिए जाएंगे।
सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें