फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस चैंपियनशिप : पीएसपीबी और आरबीआई ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किया गया चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के पुरुषों और भारतीय रिजर्व बैंक की महिलाओं ने सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल इंडोर स्टेडियम में 85वीं यूटीटी सीनियर नेशनल और इंटर-स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल की। आरबीआई के लिए श्रीजा अकुला, अयहिका और दीया चितले ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। एंथोनी अमलराज ने शुरुआती दौर में पायस जैन को 3-2 से हराने से पहले काफी देर तक संघर्ष किया लेकिन मानव ठक्कर और साथियान ने सुधांशु ग्रोवर व शुभ गोयल पर 3-0 से जीत दर्ज की।



पुरुष फाइनल मुकाबले में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने दिल्ली को 3-0 से हराया। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के खिलाड़ी एंथोनी अमलराज ने पायस जैन को 9-11, 13-11, 11-9, 11-13, 11-9 से हराया। मानव ठक्कर ने सुधांशु ग्रोवर को 11-9, 11-8, 5-11, 11-9 से हराया। जी. साथियान ने शुभ गोयल को 11-6, 11-9, 11-2 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला फाइनल मुकाबले में भारतीय रिजर्व बैंक ने तमिलनाडु को 3-0 से हराया। अयहिका मुखर्जी ने यशिनी शिवशंकर को 12-14, 3-11, 13-11, 11-6, 13-11 के अंतर से हराया। श्रीजा अकुला ने काव्यश्री भास्कर को 11-3, 11-8, 11-5 से हराया। दीया चितले ने सेलेनादीप्ति सेल्वाकुमार को 6-11, 11-5, 11-7, 8-11, 15-13 से हराकर जीत हासिल की। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें