sec 50 ke sports complex mein final match mein shot lagati neha
चंडीगढ़। कैडेट एंड सब जूनियर चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ी रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब रहे। टूर्नामेंट चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से सेक्टर 50 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कराया जा रहा है। कैडेट अंडर 12 आयु वर्ग के लड़काें के फाइनल में टेंडर हार्ट स्कूल के विशाल ने लर्निंग पाथ स्कूल केप्रीतश सूद को 3-1 से मात दी। कैडेट अंडर 12 लड़कियाें के सिंगल्स फाइनल में गुरुकुल ग्लोबल स्कूल की मनल ने टेंडर हार्ट स्कूल की ततिक्षा को 3-1 से हराया।
सब-जूनियर गर्ल्स अंडर 15 वर्ग के सिंगल फाइनल में मानव मंगल हाईस्कूल की नेहा ने लर्निंग पाथ स्कूल की पेल्फ को 3-2 से हरा दिया। सब-जूूनियर लड़काें के अंडर 15 सिंगल फाइनल में गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के अर्णव अग्रवाल ने गुरुकुल ग्लोबल स्कू ल के समर्थ शर्मा को सीधे सेटों में 3-0 से शिकस्त दी। सब-जूनियर लड़काें के डबल्स फाइनल में अर्णव और समर्थ की जोड़ी ने आरिव और कीरत की जोड़ी को 3-1 से मात दी। सब-जूनियर लड़कियाें के डबल्स फाइनल में पेल्फ और नेहा की जोड़ी ने ततिक्षा और मनल की जोड़ी को 3-1 से हरा दिया।