फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस चैंपियनशिप : आदित्य दास और अंकोलिका चक्रबोट्री ने जीती अंडर-13 ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पश्चिम बंगाल के आदित्य दास और अंकोलिका चक्रबोट्री ने ताऊ देवी लाल इंडोर स्टेडियम में यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में यूथ बॉयज और यूथ गर्ल्स अंडर-13 ट्रॉफी जीती।
आदित्य ने तमिलनाडु के आकाश राजावेलु को 3-1 से हराया और अंकोलिका ने कर्नाटक की तनिष्का कालभैरव को 3-0 से हराकर अपना पिछला खिताब बरकरार रखा। लड़कियों के सेमीफाइनल में अंकोलिका ने पिछले टूर्नामेंट की फाइनलिस्ट प्रतीति पॉल को 3-1 से हराया। मैच पर नियंत्रण के बावजूद, अंकोलिका दूसरे गेम में प्रतीति से 0-11 से हार गईं लेकिन अगले दो खेल जीतकर उन्होंने फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। उनका मुकाबला कर्नाटक की तनिष्का कालभैरव से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-13 यूथ बॉयज फाइनल में पश्चिम बंगाल के आदित्य दास ने तमिलनाडु के आकाश राजावेलु को 11-9, 5-11, 11-6, 11-9 से हराया। यूथ गर्ल्स अंडर-13 के फाइनल में पश्चिम बंगाल की अंकोलिका चक्रवर्ती ने कर्नाटक की तनिष्का कालभैरव को 11-9, 11-5, 11-6 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें