फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिजली निगम का बढ़ेगा राजस्व, गरीब का घर भी होगा रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी की घटनाओं पर लगेगी लगाम, उपभोक्ता को ऑनलाइन करना होगा आवेदन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर की स्लम बस्तियों और अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अब आसानी से बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। बिजली निगम की कड़ी शर्तों की वजह से पहले लोग कनेक्शन नहीं ले पाते थे। अब नई नीतियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर कोई भी बिजली का कनेक्शन ले सकता है। इससे एक तरफ जहां निगम का राजस्व बढ़ेगा, वहीं गरीब का घर पर रोशन होगा। अभी तक लोग कनेक्शन नहीं मिलने पर या तो दूसरे विकल्पों का सहारा लेते थे, या फिर बिजली चोरी करते थे।
अब कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को ऑनलाइन आवेदन उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की वेबसाइट पर करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने पर उपभोक्ता को एफिडेविट और क्षतिपूर्ति बांड भी ऑनलाइन जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ दिनों बाद ही उपभोक्ता को बिजली का कनेक्शन मिल जाएगा। अब उपभोक्ता बिजली के बिल से मकान के मालिकाना हक का दावा नहीं कर सकता और ना ही यह बिल किसी भी डॉक्यूमेंटेशन के लिए मान्य होगा। स्लम बस्तियों और अवैध कॉलोनियों में मीटर का कनेक्शन ना मिल पाने की वजह से बिजली चोरी की घटनाएं काफी ज्यादा सामने आतीं थीं। कनेक्शन मिलने से लोगों को ना सिर्फ बिजली मिल सकेगी बल्कि बिजली चोरी होने की घटनाएं भी रुकेंगी।
विज्ञापन



स्वामित्व का प्रमाण पत्र आता था बाधक
शहर की अवैध कॉलोनियों और स्लम बस्तियों में रहने वाले बिजली मीटर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों के पास स्वामित्व का कोई प्रमाण नहीं होता है। इस कारण वे मीटर के लिए आवेदन नहीं कर पाते थे। उपभोक्ता कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करता भी था, तो कागजों की कमी के चलते फार्म जमा नहीं हो पाता था। अब ऐसा नहीं हाेगा। आवेदन करने पर कुछ दिनों में ही उपभोक्ता के घर बिजली का मीटर लग जाएगा।


हर घर तक बिजली पहुंचाना मकसद
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्लम बस्तियों और अवैध कॉलोनियों में बिजली का कनेक्शन देने का मकसद हर घर तक बिजली पहुंचाना है। बिजली हर घर तक पहुंचना जरूरी है, ताकि लोग अंधेरे में न रहें। स्लम बस्तियों को बिजली देने से विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा और लोगों को भी इससे फायदा होगा।

कनेक्शन अप्लाई करते वक्त आएगा मीटर का रेट
बिजली निगम पंचकूला के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि बिजली के मीटर के लिए ऑनलाइन कनेक्शन अप्लाई करने पर जो भी उत्तर हरियाणा बिजली निगम की वेबसाइट पर अमाउंट आएगा ग्राहक को उसका भुगतान करना होगा। मीटर का किलोवाट के अनुसार रेट निर्धारित होगा। इसके अलावा बिजली मीटर के रेट से जुड़ी सभी जानकारियां उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की बेवसाइट पर उपलब्ध हैं। बिजली मीटर को अप्लाई करने के लिए उपभोक्ता बेवसाइट पर जाकर सभी जानकारियां ले सकते हैं।
विज्ञापन



स्लम बस्ती और कॉलोनियों में रहने वाले लोग अब आसानी से कनेक्शन ले सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा। स्लम बस्तियों और कॉलोनियों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी की घटनाएं होती हैं इसमें कमी आएगी। - सुधाकर तिवारी, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें