फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव कालोनी में युवक पर तलवार से हमला, कटीं अंगुलियां

विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन तलवार के हमले से घायल हुआ विक्की। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में मंगलवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर तेजधार तलवार से हमला कर डाला। युवक ने बचाव के लिए हाथ आगे किए तो तलवार के वार से उसकी अंगुलियां कट गईं। इसके बाद युवक लहूलुहान हालत में नीचे गिर पड़ा। फिर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच के मुताबिक हमलावरों के नशे में वारदात को अंजाम देने के कयास लगाए गए हैं।
विज्ञापन

आसपास के लोग युवक को सिविल अस्पताल-6 ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। घायल की पहचान राजीव कालोनी निवासी 25 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है। उसके दोनों हाथों की अंगुलियां कटी बताई गईं।
सूचना पर सेक्टर-16 चौकी के पुलिसकर्मियों ने मौका-ए-वारदात की जांच की। इसके अलावा पुलिस टीम घायल विक्की के बयान दर्ज करने पीजीआई पहुंची। मंगलवार रात से वीरवार रात तक विक्की अनफिट होने के कारण पुलिस को अपने बयान दर्ज नहीं करवा सका। बकौल पुलिस, डॉक्टरों ने विक्की को फिलहाल अनफिट बताया है और उसके अलावा पुलिस को मौके का कोई चश्मदीद तक नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि घायल के परिजनों ने हमलावरों की पहचान पता होने से इनकार किया है। इस कारण विक्की के बयान देने की हालत में आने का इंतजार किया जा रहा है। बकौल पुलिस विक्की के बयान दर्ज कराते ही हमलावरों पर केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें