फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को स्वर्ण प्राशन शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 अग्रवाल भवन में शाम 5 से 7 बजे तक आयोजन, एक माह से 16 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी औषधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शुक्रवार को स्वर्ण प्राशन शिविर आयोजित किया जाएगा। सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में शाम 5 से 7 बजे तक लगने वाले इस शिविर में एक माह से 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन (गोल्ड ड्रॉप्स) पिलाई जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, यह शिविर हर माह पुष्य नक्षत्र के अवसर पर लगाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचते हैं। स्वर्ण प्राशन आयुर्वेदिक पद्धति पर आधारित औषधि है, जिसे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को दवा पिलाने से आधा घंटा पहले और बाद में कुछ भी खाने-पीने के लिए न दें। दवा केवल अभिभावकों की उपस्थिति में ही दी जाएगी और बीमार बच्चों को यह औषधि नहीं दी जाएगी।
आयोजकों ने अपील की है कि सभी अभिभावक समय पर शिविर में पहुंचें और अपने साथ संबंधित कार्ड अवश्य लेकर आएं, ताकि बच्चों को आसानी से दवा दी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें