फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 : तीन लाख तक आबादी वाले शहरों में पंचकूला का 219वां रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणाम घोषित कर दिया गया है। 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में पंचकूला शहर ने स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और नागरिक सहभागिता के क्षेत्र में 219 रैंक हासिल किया है। इस कैटेगरी में देशभर से 824 शहर शामिल थे।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2024 का स्वच्छ सर्वेक्षण 12500 अंकों का था, जिसमें से पंचकूला को 8008 अंक प्राप्त हुए। स्वच्छ सर्टिफिकेशन में पंचकूला को वाटर+ का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ। यह पिछले साल के ओडीएफ प्लस-प्लस से एक कदम आगे है। सर्वेक्षण- 2023 में पंचकूला को 55 फीसदी अंक मिले थे, जिसमें पिछली बार 1 लाख से 3 लाख आबादी वाली की केटेगरी में पंचकूला था। उस समय पंचकूला को 139वां स्थान हासिल हुआ था, जिसमें कुल 446 शहर थे।
पंचकूला को मिले 65 फीसदी अंक, अगली बार टॉप-10 में आने का प्रयास
इस बार पंचकूला को 65 फीसदी अंक मिले हैं। अंकों के हिसाब से पंचकूला ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार इस सर्वेक्षण में 4900 शहरों ने भाग लिया था। इस बार पंचकूला ने पहली बार वाटर+ + सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। अगली बार पंचकूला स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टाप 10 में आने का प्रयास करेगा। नगर निगम ने लोगों से से अपील की है कि स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और कचरा निस्तारण, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
विज्ञापन

कोट...
नगर निगम की ओर से भी शहर को साफ, सुंदर एवं स्वच्छ रखने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों का सहयोग भी जरूरी है। इस बार पंचकूला को 824 शहरों में 219वां मिला है। आगे और अच्छा करने के प्रयास करेंगे। -कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें