फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू नोल्टा हत्याकांड: गाड़ी मुहैया कराने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सोनू नोल्टा हत्याकांड मामले में पुलिस ने सेक्टर-20 से 16 जुलाई को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान जमील निवासी गांव कुतबेवाला थाना पिंजौर जिला पंचकूला के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज मुताबिक आरोपी जमील ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी गाड़ी मुख्य आरोपी पीयूष पिपलानी को दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी जमील ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस आरोपी से चार दिन के रिमांड में गहनता से पूछताछ करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की निशानदेही पर कई अहम सुराग और सबूत सामने आएंगे। कंबोज ने कहा कि रिमांड के दौरान पुलिस टीम विभिन्न ठिकानों पर रेड कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस को अब तक की जांच में कुछ ठोस सबूत भी मिले हैं, जो इस मामले को सुलझाने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें