फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों, डेयरियों व फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खाद्य एवं औषधि विभाग के आदेशानुसार पंचकूला के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा ने अन्य कर्मचारियों सहित पंचकूला स्थित मिठाई की दुकानों, दूध की डेयरियों, किरयाने की दुकानों, कोल्ड स्टोर और खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्टरियों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला करनाल में विश्लेषण के लिए भेजे। टीम ने अनुपम स्वीट्स सेक्टर-25 व सेक्टर-11 पंचकूला में गाजर हलवा, आर्गेनिक लाइफ स्टाइल, सेक्टर-11 में दूध, गुड़, शहद और आईबी फूड्स, सेक्टर-11 पंचकूला में रॉ-चिकन के नमूने भरे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद्य संचालक द्वारा खाद्य पदार्थों को तल रहे तेल की डिजीटल फ्राइंग ऑयल मॉनिटर मॉडल डीओएम-24 कीट द्वारा जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने खाने के अयोग्य खाद्य पदार्थो को नष्ट करवा दिया। सभी दुकानदारों को निर्देेश दिए सभी खाद्य पदार्थों को ढककर रखें व कटे फल नहीं बेचें । दुकानदार फलों, सब्जियों एवं जूस आदि की रेहड़ियों को मिट्टी, धुल व मक्खियों से बचाकर व खाद्य पदार्थों को खुले में नहीं रखें। टीम ने दुकानदारों को सचेत किया कि कटे फल, गले सड़े व दूषित खाद्य पदार्थ बेचता पाए जाने की स्थिती में खाद्य पदार्थो को नष्ट करवा कर उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल स्कील सर्टिफिकेशन संस्था के जोगिंद्र चहल द्वारा 17 फरवरी को मोरनी में फोसएसटीएसी की दुकानदारों की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें