फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने 10 महीने बाद सचिवालय में संभाला दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार ने मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय में अपना कार्यालय फिर से संभाल लिया। उन्होंने करीब दस महीने बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थित अपने ऑफिसर में वापसी की है। अब तक वे अपने घर से ही सारा कामकाज देख रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने अपना ऑफिस खुलवाया और नियमित रूप से कामकाज करना शुरू कर दिया। इससे मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों, नेताओं, मंत्रियों-विधायकों की चहल-पहल वाली रौनक भी लौट आई है।
उल्लेखनीय है कि उन्होंने पिछले साल सितंबर में सीएमओ स्थित अपने आफिस आना बंद कर दिया था और सारा कामकाज पंजाब भवन और अपने आवास से करना शुरू कर दिया था। मंगलवार को जैसे ही उन्होंने अपने कार्यालय में कामकाज शुरू किया, उनसे मिलने आने वालों की भी सीएमओ में आवाजाही बढ़ गई और सीएमओ का माहौल महीनों बाद चहल-पहल वाला दिखाई देने लगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सबसे चहेते अधिकारी सुरेश कुमार को लेकर बीते समय के दौरान कई बार यह चर्चाएं तेज हुईं कि वे अपना पद छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भी भेजा लेकिन मुख्यमंत्री उन्हें हर बार मनाकर वापस लाते रहे। बीते सप्ताह भी सुरेश कुमार द्वारा इस्तीफा देने के साथ ही सरकारी वाहन और सुरक्षा भी लौटा दी गई थी लेकिन मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक के बाद उन्होंने इस्तीफा भी वापस ले लिया और मंगलवार को विधिवत तौर पर अपने आफिस आकर कामकाज भी संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें