सेक्टर -3 ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में चल रहे तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्साह के साथ लिया भाग माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम सेक्टर-3 में चल रहे तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को टीडीएल क्रिकेट नर्सरी और सनराइज क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला हुआ। तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक पंकज लिद्दो एवं विपिन लिद्दो ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए टीडीएल क्रिकेट अकादमी 17 ओवर में 10 विकेट खोकर 55 रन बना पाई। जबकि सनराइज क्रिकेट अकादमी ने 3.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 59 रन बना लिए। टीडीएल क्रिकेट अकादमी के लिए अमन भाटी ने 8 बाल में 11, आर्यन बंसल ने 38 बाल में 14 रन, आरुष मनचंदा ने 10 बाल में 5 रन, हरमनदीप सिंह ने 24 बाल में 14 रन बनाए। निशुंक बिरला ने सात रन देकर 3 विकेट, युवराज सिंह संधू ने 13 रन देकर 2 विकेट, अधिराज ने 9 रन देकर 3 विकेट, तनुज ने 13 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे सनराइज क्रिकेट अकादमी के साहिल ने 13 बाल में 41 रन और डीके ने 8 बाल में 12 रन बनाकर मैच एकतरफा कर दिया।
दूसरा मैच हंसराज क्रिकेट अकादमी और ऑल इन वन एजुकेशन अकादमी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए हंसराज क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन बना पाई। जवाब में ऑल इन वन एजुकेशन अकादमी ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए। हंसराज क्रिकेट अकादमी के लिए विवेक ने 9 बाल में 14 रन, मारकंडे पांचाल ने 17 बाल में 18 रन, गुरतेज सिंह बैंस ने 16 बॉल में 27 रन, प्रथम महाजन ने 35 बाल में 41 रन, अनिकेत राणा ने 10 बाल में 13 रन बनाए। गेंदबाज पुंडीर ने 19 रन देकर 2 विकेट, प्रिंस उपाध्याय ने 26 रन देकर एक, प्रशांत वीर ने 26 रन देकर 2, सौरव ने 26 रन देकर 2 विकेट झटके।
ऑल इन वन क्रिकेट अकादमी के लिए रितिक सोनकर ने 10 बाल में 13, सार्थक सिंह ने 39 बाल में 48, दीपक राणा ने 31 बाल में 47, प्रशांत वीर ने 12 बाल में 5, नौशाद में 12 बाल में 30 रन बनाए। बॉलर गुरतेज सिंह बैंस ने सात रन देकर 1, आरव सेतिया ने 15 रन देकर एक, पारस कुमार ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके। तीसरा मैच सीरियल चैंप्स पंचकूला और लक्ष्मी क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। इस मैच में सीरियल चैंप्स पंचकूला की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 138 रन बना पाई, जबाव में लक्ष्मी क्रिकेट अकादमी ने 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 140 रन बना लिए।