फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या : पूर्व पार्षद के भतीजे ने फंदे पर लटककर दी जान, मौके पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पूर्व पार्षद के भतीजे ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता रघुवीर सिंह निवासी अबदुल्लापुर ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। रविवार को वह अपने भाई लाजपत के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर में भंडारे में गए थे। दोपहर करीब 3 बजे जब उसकी भाभी घर पर आई तो उसने देखा कि उसका 22 वर्षीय बेटा साहिल फंदे पर लटका है। इसके बाद आसपास के लोग उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें मौत को लेकर किसी पर शक नहीं है और न ही कानूनी कार्रवाई चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें