पिंजौर। पूर्व पार्षद के भतीजे ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के पिता रघुवीर सिंह निवासी अबदुल्लापुर ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। रविवार को वह अपने भाई लाजपत के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर में भंडारे में गए थे। दोपहर करीब 3 बजे जब उसकी भाभी घर पर आई तो उसने देखा कि उसका 22 वर्षीय बेटा साहिल फंदे पर लटका है। इसके बाद आसपास के लोग उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें मौत को लेकर किसी पर शक नहीं है और न ही कानूनी कार्रवाई चाहते हैं।