पिंजौर। पिंजौर- मल्लाह चौक के समीप ट्रैफिक लाइट पर तैनात सब इंस्पेक्टर ने 40 हजार रुपये से भरा दुकानदार का खोया पर्स वापस कर पुलिस विभाग का नाम रोशन कर ईमानदारी की मिसाल भी कायम की।
सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह को रुपयों से भरा हुआ पर्स मिला था जिसे उन्होंने उसके मालिक को वापस दे दिया। दुकानदार महेंद्र सिंह ने बताया कि वह ईशर नगर में कपड़ों की दुकान करता है। वह अपनी दुकान का सामन लेने पिंजौर- मल्लाह चौक के समीप गया हुआ था। जब वह सामान लेकर वापस दुुकान पर पहुंचा तो देखा कि उसका पर्स गायब है। इसमें 40 हजार रुपये के साथ साथ लाइसेंस, आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे।