फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गीता जयंती उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में गीता जयंती के उत्सव को लेकर स्कूल स्तर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शहर के स्कूलों में पेटिंग, स्लोगन राइटिंग, मंत्र उच्चारण सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम शहर के स्कूलों में एक दिसंबर से शुरू हो जाएंगे और 24 दिसंबर तक चलेंगे। इससे विद्यार्थियों को गीता के बारे में सभी माध्यमों में जानकारी का मौका मिलेगा। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। गीता जयंती महोत्सव में निबंध लेखन, गीता श्लोकाचारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगी। निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जहां स्कूली बच्चे गीता के बारे में अपना ज्ञान लिखकर साझा करेंगे तो वहीं गीता के श्लोकों का उच्चारण कर विद्यार्थी जनमानस को गीता का संदेश देते भी दिखाई देंगे जबकि गीता पर आधारित भाषण भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं एक से छह दिसंबर तक होंगी। वहीं, खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं सात से नौ दिसंबर, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 12 से 14 दिसंबर और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं 20 से 24 दिसंबर तक होगी।
विज्ञापन

तैयारी के लिए समितियों का हो चुका है गठनइन प्रतियोगिताओं का आयोजन पहले विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। इसमें विजेता रहने वाले स्कूली बच्चे खंड स्तर पर हिस्सा लेंगे और फिर जिला स्तर पर विजेता रहने वाले स्कूली बच्चे गीता जयंती महोत्सव में राज्य स्तर पर हिस्सा ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश भर के स्कूलों को आदेश जारी किए जा चुके हैं। प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से खाका तैयार कर तैयारी शुरू की जा चुकी हैं। इसके लिए कई समितियों का गठन किया जा चुका है।
विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार
राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर रहने वाले विजेता को 51 सौ रुपये का पुरस्कार, दूसरे विजेता को 31 सौ रुपये का पुरस्कार और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेता को 21 सौ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा खंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक भी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें