फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विद्यार्थियों को मिलेगी अब विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी व यूनिवर्सल बिजनेस स्कूल सिडनी का समझौता
विज्ञापन

पंजाब के तकनीकी संस्थानों में शिक्षा और शोध के मानकों में होगा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में विद्यार्थियों को अब विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में शिक्षा और शोध के मानकों में भी सुधार होगा। इसके लिए शुक्रवार को शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस की मौजूदगी में आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजीपीटीयू) जालंधर ने यूनिवर्सल बिजनेस स्कूल सिडनी (यूबीएसएस) ऑस्ट्रेलिया के साथ एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
पंजाब भवन में हुए इस समझौते पर आईकेजीपीटीयू जालंधर के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल और यूनिवर्सल बिजनेस स्कूल सिडनी के प्रेसिडेंट गैरी मल्होत्रा ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य अकादमिक आदान-प्रदान, संयुक्त शोध पहल, फैकल्टी और विद्यार्थियों की गतिविधियां व शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध में वैश्विक श्रेष्ठ प्रथाओं को अपनाने को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि यूनिवर्सल बिजनेस स्कूल सिडनी जैसी विश्वस्तरीय प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ सहयोग से पंजाब के तकनीकी संस्थानों में शिक्षा और शोध के मानकों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
विज्ञापन


यह होगा फायदे
- विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों के लिए उन्नत एवं सहयोगात्मक शोध, संयुक्त प्रकाशन, नवाचार आधारित परियोजनाओं व अंतरराष्ट्रीय शोध तक पहुंच के व्यापक अवसर खुलेंगे।
- विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव, उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण व विदेशों में उच्च शिक्षा, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर मिलेंगे।
- विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर के लिए नए, बेहतर और व्यापक मार्ग प्रशस्त होंगे।
- अकादमिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों, क्षमता निर्माण पहलों व अंतरराष्ट्रीय शोध एवं विकास गतिविधियों में भागीदारी फैकल्टी सदस्यों के लिए लाभकारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें