फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों को 25 मार्च तक लौटाने होंगे टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जारी किया सर्कुलर, बोर्ड परीक्षा से पहले जमा कराने के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से संबद्ध दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को 25 मार्च तक अपने टैबलेट संबंधित स्कूलों में जमा कराने होंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने जिले के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और हाई स्कूलों को सर्कुलर जारी कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट समय पर वापस लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पंचकूला, कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी क्षेत्र के विद्यार्थियों को करीब छह हजार टैबलेट वितरित किए गए थे, जिनमें से अभी सभी टैबलेट जमा नहीं हो पाए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों को टैबलेट जमा कराने में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है, उन्हें 25 मार्च तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार आगामी सत्र 2026 में नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दोबारा टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इसके लिए मौजूदा टैबलेट समय पर जमा कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें