पंचकूला। हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित दो दिवसीय नेचर कैंप थापली में विद्यार्थियों ने आज निर्धारित ट्रैकिंग गतिविधि पूरी की। इसमें पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के छात्र-छात्राओं सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रैकिंग जैसी गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करती हैं। डिप्टी रेंज ऑफिसर विजय नेहरा ने बताया कि विद्यार्थी प्राकृतिक पगडंडियों पर चलते हुए वनस्पति, जैव विविधता और संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रतिभागियों ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा जताई।