प्रशासन की निगरानी और सख्ती बेअसर, प्रदूषण के साथ सड़क हादसों का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की निगरानी व सख्ती के बावजूद बरवाला क्षेत्र में पराली जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। किसान खेतों से निकालकर सड़क किनारे डाली गई पराली को आग के हवाले कर रहे हैं।
इससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है और सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों को धुएं के कारण परेशानी हो रही है। कम दृश्यता के चलते सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। अलीपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास सहित कई स्थानों पर कूड़े के ढेरों में भी आग लगाकर कचरा जलाया जा रहा है। इससे उठने वाला जहरीला धुआं लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लगातार प्रदूषण फैलने के बावजूद संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सवाल है कि निगरानी और सख्ती के दावों के बीच खुलेआम आग लगाने पर रोक कब लगेगी?