फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री नायब सैनी की पहल से मोरनी में प्राकृतिक खेती की नई उम्मीद, किसानों की मेहनत अब दिखाने लगी रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
17-18 नवंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में लगेगा राज्यस्तरीय किसान मेला, देसी बीज, प्रशिक्षण और जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी रहेगी मुख्य आकर्षण
विज्ञापन


संंवाद न्यूज एजेंसी

मोरनी। मोरनी क्षेत्र को प्राकृतिक एवं जैविक खेती का मॉडल ब्लॉक बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में 17 और 18 नवंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्राकृतिक एवं जैविक खेती किसान मेले का आयोजन होगा। मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा भी मौजूद रहेंगी। योजना को सफल बनाने के लिए विधायक अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रही हैं।

मेले का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना, खेती की लागत कम करने और आमदनी बढ़ाने के उपाय बताना है। मेले में देसी बीज वितरण, किसान प्रशिक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रीकरण और जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री होगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार मोरनी ब्लॉक को सिक्किम की तर्ज पर प्राकृतिक एवं जैविक खेती का मॉडल बनाना चाहती है। इसी दिशा में किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। क्षेत्र के किसानों ने एमडीएच की देगी मिर्च की विशेष किस्म की खेती भी शुरू की है, जिसका उत्पादन प्राकृतिक एवं जैविक तरीके से किया जा रहा है।

15 अप्रैल तक मिले देगी मिर्च की पौध

मोरनी के किसानों की मांग है कि देगी मिर्च की पौध 15 अप्रैल तक उपलब्ध करवाई जाए, ताकि समय पर बुवाई हो सके। इस वर्ष पौध और बीज देरी से मिलने के कारण किसानों को जून के पहले पखवाड़े में बुवाई करनी पड़ी, जिससे फसल दो से ढाई महीने पिछड़ गई। समय पर पौध मिलने से बेहतर उत्पादन और मुनाफे की उम्मीद है।

85 किसानों ने की देगी मिर्च की खेती

मोरनी क्षेत्र में करीब 85 किसानों ने देगी मिर्च की खेती की है। एक किसान के खेत में 80 से 100 किलो तक मिर्च पककर तैयार हुई है। जून में देरी से बुवाई के बावजूद अच्छा उत्पादन मिलने से किसानों का इस खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है।

प्राकृतिक एवं जैविक तरीके से तैयार देगी मिर्च का उचित बाजार भाव मिलना किसानों के लिए जरूरी है। किसानों का कहना है कि बेहतर मूल्य और खरीद की व्यवस्था होने से अन्य किसान भी प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

जंगली जानवर और मौसम बड़ी चुनौती

मोरनी के पहाड़ी क्षेत्र में जंगली जानवरों और अनियमित बरसात से किसानों को फसल का नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और जैविक उत्पादों का उचित बाजार उपलब्ध करवाना भी जरूरी है।

किसानों की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री की पहल से जगी उम्मीद: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास सराहनीय हैं। प्रशिक्षण और बाजार की सुविधा मिले तो किसानों की आमदनी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

— लाल सिंह, किसान

प्राकृतिक खेती अपनाने की जरूरत: रासायनिक खादों और कीटनाशकों का इस्तेमाल कम करने से खेती की लागत घटेगी और मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहेगी।
— प्रदीप सिंह, पोंटा

जैविक उत्पादों को मिले उचित बाजार: मोरनी में जैविक खेती की काफी संभावनाएं हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना जरूरी है।
— दलीप सिंह, भूड़ी

मोरनी के उत्पादों की बने अलग पहचान: देगी मिर्च जैसी विशेष फसलों को तकनीकी मार्गदर्शन और विपणन की सुविधा मिले तो ये प्रदेश और देश के बाजारों तक पहुंच सकती हैं।
— रणबीर सिंह, अमड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें