पंचकूला। सफाई कर्मचारी यूनियन और नगर निगम अधिकारियों की एक बैठक महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। बैठक के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाई व्यवस्था शुरू की जाएगी। इस बैठक में कर्मचारी यूनियन के जोगिंदर सिंह ने अपनी मांगें रखी। इस पर विस्तृत चर्चा होने के बाद कई मुद्दों पर सहमति बन गई।
महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि नवंबर 2017 से बकाया वेतन का एरियर दिया जाए, जिस पर सहमति बनी की नगर निगम की आम बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाएगा और सभी पार्षदों की सहमति के बाद इसे पास किया जाएगा। वहीं अन्य मांगों पर भी सहमति बन गई है। इस अवसर पर उपनिगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, पार्षद सोनू बिडला, जय कौशिक, अक्षयदीप चौधरी, मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, यूनियन की तरफ से जोगिंद्र सिंह, जिले सिंह, जितेंद्र सिंह, राम सिंह, सुभाष उपस्थित रहे।