फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बकाया बिल भरने पर नहीं लगेगा एक्सट्रा चार्ज, पांच फीसदी डिस्काउंट भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम घरेलू उपभोक्ताओं को बकाया बिल एक साथ भरने पर पांच प्रतिशत डिस्काउंट देगा और एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूलेगा। इसके अलावा जो घरेलू उपभोक्ता 31 दिसंबर 2023 से पहले और आज भी डिफाल्टर हैं उनसे विभाग बकाया बिल भरने पर अधिक चार्ज नहीं वसूलेगा। इसका लाभ जिले में करीब चार हजार लोगों को मिलेगा। विभाग के पास अभी साढ़े छह करोड़ रुपये बकाया है। साढ़े छह करोड़ रुपये में से करीब दो करोड़ रुपये ब्याज का है।

निगम के अनुसार जिले में अभी करीब चार हजार लोग डिफाल्टर हैं। उपभोक्ता अगर एक बार में राशि भरता है तो उसे पांच फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। जो किस्त बनवाना चाहते हैं, वे तीन और छह माह की किस्त में अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं। उपभोक्ता को किस्त लगातार भरनी होंगी। अगर उपभोक्ता किस्त नहीं भरता है तो उसका सरचार्ज माफ नहीं होगा। उपभोक्ता का अगर छह माह के अंदर कनेक्शन कटा है तो वह पैसे भरवाकर जुड़वा सकता है। छह महीने से ज्यादा कटा है तो उसे नया कनेक्शन लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग उपभोक्ताओं के हित में स्कीम लाया है। उपभोक्ताओं द्वारा एक साथ बकाया बिल भरने पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा। बिल भरने पर पांच फीसदी डिस्काउंट भी दिया जाएगा। - सुधाकर तिवारी, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें