फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 28 चालान<bha>;</bha> बाइक इंपाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर प्लेट छिपाकर चलाने पर 22,500 का चालान, शहरभर में विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया, जिसमें 28 चालान काटे गए और एक मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया गया।
सिटी ट्रैफिक एसएचओ पीएसआई वरिंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, गलत नंबर प्लेट, अवैध पार्किंग और ब्लैक फिल्म जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। ओल्ड पंचकूला बस स्टॉप के पास एक बाइक चालक संदिग्ध रूप से नियमों का उल्लंघन करता मिला। उसकी नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर छिपाया गया था। ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर उसे काबू किया। जांच में गंभीर उल्लंघन सामने आने पर 22,500 रुपये का चालान काटकर बाइक को इंपाउंड कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें