फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जनवरी में ड्रंकन ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई, 523 चालकों के कटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पंचकूला पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जनवरी माह में सख्त अभियान चलाया। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर एल्कोसेंसर के जरिए नियमित जांच की।
पुलिस विभाग के अनुसार जनवरी के पहले 19 दिनों में जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 523 चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामलों में 38 वाहनों को इंपाउंड किया गया। यह कार्रवाई विशेष रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले चौराहों और मुख्य सड़कों पर सघन निगरानी के साथ की गई।
विज्ञापन

एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में ड्रंकन ड्राइविंग एक गंभीर वजह है। नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक की निर्णय क्षमता और संतुलन प्रभावित होता है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए पुलिस बिना किसी ढील के सख्ती से कार्रवाई कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस हर आवश्यक कदम पूरी गंभीरता और निरंतरता के साथ उठा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें