पिंजौर। लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। कई बार कुत्ते वाहनों के पीछे दौड़ते हैं और लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं। अनुज ने बताया कि उन्हें अचानक एक लावारिश कुत्ते ने काट लिया, जिससे उन्हें इंजेक्शन लगवाने पड़े।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान किया जाए और लावारिस कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। कुलदीप ने बताया कि एक साल से अधिक उम्र के कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण से उनकी आक्रामकता कम होती है और संख्या भी नियंत्रित रहती है।प्रशासन से मांग है कि शहर में नियमित नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाया जाए, ताकि आम जनता लावारिस कुत्तों के डर और परेशानी से सुरक्षित रह सके।