फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कुत्तों का आतंक: दो बार टेंडर के बावजूद नसबंदी अभियान शुरू नहीं, अब तीसरी बार टेंडर फ्लोट

Thu, 08 Oct 2026 09:04 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

नगर निगम कमिश्नर विनय कुमार के अनुसार, इस बार तीन एजेंसियों को अलग-अलग जोन में काम दिया जाएगा। एक एजेंसी कुत्ते पकड़ेगी, दूसरी नसबंदी व वैक्सीनेशन करेगी और तीसरी आक्रामक, बीमार व रेबीज प्रभावित कुत्तों को शेल्टर में रखेगी।
विज्ञापन
पंचकूला नगर निगम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में लावारिस कुत्तों का बढ़ता आतंक चिंता का विषय बना हुआ है। नगर निगम दो बार टेंडर जारी करने के बावजूद नसबंदी अभियान शुरू नहीं करवा सका। अब तीसरी बार टेंडर फ्लोट किया गया है, जिसकी बिड 9 अक्टूबर को खुलेगी। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में रोजाना 20 से 22 डॉग बाइट के मरीज पहुंच रहे हैं। इस साल छह महीनों में 7600 मामले दर्ज हो चुके हैं, जबकि वर्ष 2025 में यह आंकड़ा 14,230 था।

पहला टेंडर किसी एजेंसी के बोली न लगाने के कारण विफल रहा था। अगस्त में जारी दूसरे टेंडर में तीन संस्थाएं आगे आईं, लेकिन दस्तावेजों में कमी के चलते काम आवंटित नहीं हो सका। वर्ष 2018 से अगस्त 2025 तक निगम करीब 30 हजार कुत्तों की नसबंदी करा चुका है।
विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर विनय कुमार के अनुसार, इस बार तीन एजेंसियों को अलग-अलग जोन में काम दिया जाएगा। एक एजेंसी कुत्ते पकड़ेगी, दूसरी नसबंदी व वैक्सीनेशन करेगी और तीसरी आक्रामक, बीमार व रेबीज प्रभावित कुत्तों को शेल्टर में रखेगी। नए टेंडर में एबीसी रूल्स 2023 और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन अनिवार्य होगा। कैचिंग वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग भी जरूरी होगी।

शहर में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए निगम तीसरी बार टेंडर फ्लोट करने जा रहा है। दो दिन बाद इसकी बिड खुलेगी। एजेंसी मिलते ही काम शुरू किया जाएगा। - विनय कुमार, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें