चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप, मान बोले- भाजपा पंजाबियों से माफी मांगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीबीआई की करीब 12 घंटे चली कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई की टीमें तलाशी के बाद खाली हाथ लौटीं और उन्हें कुछ नहीं मिला। मान ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर उनकी और चुनी हुई सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे दबाव से डरने वाले नहीं हैं। ‘एक्स’ पर भी मान ने कार्रवाई को राजनीतिक बौखलाहट बताया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार की मुहिम लगातार जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की गुटबाजी और शिअद के पिछले कार्यकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई से सरकार जनहित के मुद्दों से पीछे नहीं हटेगी।