फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः जीरकपुर का रास्ता पूछने के बहाने रोका, गर्दन पर छुरा रख पत्रकार को लूटा, कहां है पुलिस

Fri, 20 Mar 2020 01:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पुलिस पेट्रोलिंग की पोल खोलते हुए बाइक सवार दो लुटेरों ने तेजधार छुरे के दम पर एक पत्रकार को लूट लिया। लुटेरों ने एक्टिवा पर जा रहे पत्रकार को जीरकपुर का पता पूछने के बहाने रोका और गर्दन पर छुरा रखकर नगदी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वारदात बुधवार देर रात करीब 2 बजे की है।
विज्ञापन


धनास निवासी पत्रकार दुर्गाराम चंडीगढ़ से देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद पंचकूला सेक्टर 19 में अपनी बहन के घर जा रहे थे। दुर्गाराम ने बताया कि पंचकूला सेक्टर 11 की ओर से रॉंग साइड से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। चलते चलते उन्होंने जीरकपुर का पता पूछा।

दुर्गाराम को उनकी मंशा पर शक हुआ तो उन्होंने एक्टिवा को दौड़ा दिया, लेकिन लुटेरों ने उन्हें अमरटेक्स के पास अभयपुर से पहले इंडस्ट्रियल एरिया में घेर लिया। एक लुटेरे ने उनकी एक्टिवा की चाभी निकाल ली जबकि दूसरा गालियां देने लगा।
विज्ञापन


अचानक एक लुटेरे ने दुर्गाराम की गर्दन पर तेजधार छुरा रख दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लुटेरों ने उनसे पर्स में रखे 800 रुपये और मोबाइल लूट लिया। धमकी देकर जाते हुए लुटेरे एक्टिवा की चाभी वहीं फेंक गए। इसके बाद दुर्गाराम घर पहुंचे। वारदात के बाद से दुर्गाराम डरे हुए हैं।

रात में कहां होती है पुलिस पेट्रोलिंग
लंबे समय से देर रात वारदातें होने का सबसे बड़ा कारण जिले में नाइट पेट्रोलिंग ड्यूटी का नहीं होना है। हर जगह पुलिस वारदात होने के बाद सूचना मिलने के बाद ही पहुंचती है। लेकिन समय समय पर पेट्रोलिंग करती नहीं दिखती। पुलिस की इस लापरवाही का आपराधिक तत्व भरपूर फायदा उठाकर आमजन के लिए खतरा बने हुए हैं। इससे पहले भी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और अन्य जगहों पर लूट की वारदातें होती रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें