फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अधेड़ की गला रेत कर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Thu, 19 Mar 2020 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले में औद्योगिक शहर परवाणू में एक अधेड़ उम्र के फैक्टरी कामगार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव एचपीएमसी जूस फैक्टरी के समीप रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्र के ईएसआई अस्पताल से शिमला भेजा है।  मृतक की पहचान हरिराम राणा उम्र 53 गांव धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई है। मृतक परवाणू में ब्लॉक नंबर 30 सेक्टर-4 में अपने परिवार के साथ रह रहा था। 

विज्ञापन


फौरी छानबीन के आधार पर पता चला है कि मृतक हरिराम का तेजधार हथियार से गला रेता गया है। पुलिस ने परवाणू की गैब्रियल फैक्टरी के निकट हत्या करने और उसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर ले जाकर फेंकने की संभावना जताई है। पुलिस को गैब्रियल फैक्टरी की बाउंड्री के साथ खून के निशान मिले हैं। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं छुट्टी के बाद जब लौट रही थीं तो उन्होंने वारदात होते देखी। इसकी जानकारी आगे जाकर स्थानीय लोगों को दी। पुलिस ने महिलाओं के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक कमला डायल फैक्टरी में काम करता था। पुलिस उन महिलाओं से बातचीत कर रही है, जिन्होंने वारदात में संलिप्त संभावित शख्स को मारपीट करते देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें