फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुड्ढा दरिया में गोबर डालना बंद करें<bha>;</bha> उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें : संत सीचेवाल

Mon, 13 Oct 2025 09:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सोमवार को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) जमालपुर में बुड्ढा दरिया में प्रदूषण कम करने के संदर्भ में समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को दरिया में गोबर डालने पर रोक लगाने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सांसद सीचेवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य वलीपुर गांव तक बुड्ढा दरिया की सफाई करना है और यह काम चरणों में पूरा किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि गोबर फेंकने से रोकने के लिए, यदि आवश्यक हो, तो उल्लंघनकर्ताओं पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति लगाई जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस पर नजर रखें और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह, गलाडा के एसीए ओजस्वी अलंकार, डीएसपी कुलवंत सिंह, एसई एकजोत सिंह के अलावा पीपीसीबी, पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड, नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सीचेवाल ने कहा कि गोबर डालने से न केवल बुड्ढा दरिया प्रदूषित हो रहा है, बल्कि इससे अपशिष्ट जल शोधन संयंत्रों (ईटीपी) और सीवर शोधन संयंत्रों (एसटीपी) का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार रंगला पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम करें ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को बचाने के लिए संयुक्त प्रयास किए जा सकें। उन्होंने नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह सहित अन्य लोगों ने ताजपुर रोड पर बुड्ढा दरिया के पास पौधे भी लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें