फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित गोधाम में राज्यस्तरीय पहली हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन टेबल टेनिस एसोसिएशन पंचकूला ने किया है। 24 मई को प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता की ओपनिंग सेरेमनी पर राज्य मंत्री अनूप धानक पहुंचे। एसोसिएशन के महासचिव नलिन सोमानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुषों के 11, 13, 15, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबलाें को आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 40 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के 15 आयु वर्ग के मुकाबलों में भिवानी की अदिता खंडूजा ने गुरुग्राम की सानवी गोयल को 11-5, 11-5 और 11-6 से हराया। रेवाड़ी की देवांगी ने अंबाला की अनिका जैन को 11-3, 11-6 और 11-5 से हराया। भिवानी की प्रागन्या ने यमुनानगर की प्राची को 11-2, 11-1 और 11-6 से हराया। गुरुग्राम की अनुष्का सिंह ने रेवाड़ी की भावना शर्मा को 11-3, 11-2 और 11-4 से हराया। लड़कियों के 11 वर्ष आयु वर्ग मुकाबले में फरीदाबाद की अनुष्का देबनाथ ने रोहतक की तनीषा को 11-3, 11-4 और 11-4 से हराया।
लड़कों के मुकाबले में अंबाला के अरिकेत ने कैथल के ईशान यादव को 11-8, 12-10 और 15-13 से हराया। मेन्स सिंगल्स में फरीदाबाद के आशीष पाल ने झज्जर के कौशल को 11-2, 11-5 और 11-4 से हराया। फरीदाबाद के सचिन कुमार ने कुरुक्षेत्र के संतोष कुमार को 12-10, 11-2 और 11-7 से हराया। वुमन सिंगल्स में यमुनानगर की ज्योति ने हिसार की रेखा को 11-8, 11-7 और 11-6 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें