फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी पर नजर रखने के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना वायरस के चलते जिले में किए लॉकडाउन का स्ट्रीट वेंडर और दुकानदार खूब फायदा उठा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने खानपान के रेट तय किए हुए हैं। इसके बाद भी विक्रेता मनमानी कीमतें वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया है जो रविवार से प्रत्येक शहर के विक्रेताओं पर नजर रखेगी। यदि कोई दुकानदार कालाबाजारी करता पाया गया तो उसकी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को देकर कार्रवाई की मांग करेगी।
बजरंग गर्ग ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए व्यापारी प्रतिनिधियों से बात की। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में राशन, सब्जी व खाद सामग्री की किसी प्रकार की कमी नहीं है। होलसेल व रिटेल व्यापारियों के पास हर चीज मौजूद है। केंद्र व प्रदेश सरकार के पास अनाज का भारी भरकम स्टॉक मौजूद है। जनता को खाद्य सामग्री की किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के कारण जो देश व प्रदेश में भारी संकट आया है, उसे देखते हुए हर व्यापारी उपभोक्ता को सामान पर स्पेशल डिस्काउंट दें।
विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति निजी स्वार्थ के लिए कालाबाजारी करता है तो व्यापार मंडल उसके खिलाफ सरकार के माध्यम से कार्रवाई करवाएगा। कमेटी का प्रधान व्यापार मंडल सिरसा हीरालाल शर्मा को नियुक्त किया गया है। सोनीपत जिला प्रधान संजय गोयल, प्रदेश संगठन मंत्री पलवल प्रवीन गर्ग, प्रदेश प्रचार मंत्री कैथल राजीव गुप्ता, पंचकूला प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग, प्रदेश कानूनी सलाहकार एडवोकेट वैभव जैन को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें