फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में 14 फरवरी को निकाय चुनाव को लेकर होने वाले मतदान से पहले की सभी तैयारियां राज्य चुनाव आयोग ने पूरी कर ली हैं। इसी के तहत शुक्रवार को आयोग ने पंजाब भर में चुनाव संबंधी पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। शनिवार से निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयुक्त, पंजाब जगपाल सिंह संधू ने बताया कि 8 नगर निगमों और 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम, उप चुनाव संबंधी पर्यवेक्षकों को नियुक्त कर दिया गया है। अमृतसर के लिए हरीश नय्यर, बठिंडा के लिए विपुल उज्ज्वल आईएएस, परमजीत सिंह-1 पीसीएस और दलविंदरजीत सिंह पीसीएस, साहिबजादा अजीत सिंह नगर के लिए केशव हिंगोनिया आईएएस और कंवलप्रीत बराड़ आईएएस, फरीदकोट के लिए मनजीत सिंह बराड़ आईएएस, कपूरथला और तरनतारन के लिए विनय बुबलानी आईएएस, फतेहगढ़ साहिब के लिए विम्मी भुल्लर पीसीएस, फिरोजपुर के लिए लखमीर सिंह पीसीएस, जालंधर के लिए नवजोत पाल सिंह रंधावा आईएएस, लुधियाना के लिए हरगुनजीत कौर आईएएस और अवनीत कौर पीसीएस, मानसा के लिए रुपिंदर पाल सिंह पीसीएस, जालंधर के लिए परनीत शेरगिल आईएएस, पटियाला के लिए प्रवीन कुमार थिंद आईएएस, रूपनगर के लिए नीलिमा आईएएस, होशियारपुर के लिए बबीता आईएएस, संगरूर के लिए संजय पोपली आईएएस, रविन्दर सिंह पीसीएस और अवनीत कौर पीसीएस, फाजिल्का के लिए गुरप्रीत सिंह थिंद आईएएस, मुक्तसर के लिए राहुल गुप्ता पीसीएस, मोगा के लिए सुमित जारंगल आईएएस, गुरदासपुर के लिए राजीव पराशर आईएएस और शहीद भगत सिंह नगर के लिए दविंदरपाल सिंह आईएएस, पठानकोट के लिए भुपिंदर सिंह आईएएस और कर्नैल सिंह पीसीएस को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें