फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फूलों से सजी सुंदर पालकी में विराजे श्री गुरुग्रंथ साहिब, गुरु की फौजां ने दिखाए गतका में करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। दशम पातशाही गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर शनिवार को पातशाही पहली गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस अवसर पर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को फूलों से सुसज्जित सुन्दर पालकी में शुशोभित किया गया।
विज्ञापन

गुरु के पांच प्यारे नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे थे। नगर कीर्तन में गुरु की फौजां ने गतका में करतब दिखा सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नगर-कीर्तन में भाग लिया। संगत ने गुरु जी का शबद गायन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस दौरान जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया और दूध, फल व लड्डूओं के लंगर लगाए गए। नगर कीर्तन पातशाही पहली गुरुद्वारा साहिब से मेन बाजार, लोअर बाजार, रेलवे रोड से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। इस मौके पर शहर में खूब आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान हरबंस सिंह ने सभी शहरवासियों को गुरुपर्व की बधाई दी ओर बताया कि इस कड़ी में शनिवार को अखंड पाठ रखे गए थे। सोमवार को अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। उसके बाद गुरबानी कीर्तन होगा और गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें