पंचकूला। पंचकूला में वसंत की दस्तक के साथ ही शहर के बगीचों में रंग-बिरंगे फूलों ने अपनी शोभा बिखेर दी। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित वसंत उत्सव 2026 के परिणामों में शहर के विभिन्न स्कूलों, सोसाइटियों और सैन्य आवासों के बगीचों को उनकी खूबसूरती और सजावट के लिए सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में सतलुज पब्लिक स्कूल (सेक्टर-2) ने गार्डन इन स्कूल कैंपस प्राइमरी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीतकर अपनी बादशाहत बरकरार रखी। स्कूल के हेड माली अंबिका प्रसाद, सीनियर को-ऑर्डिनेटर्स शिप्रा शर्मा और मधु शर्मा सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने बगीचे को संवारने में अहम योगदान दिया।
सेकेंडरी स्कूलों में ''''द गुरुकुल'''' स्कूल ने 22वीं बार सर्वश्रेष्ठ गार्डन का पुरस्कार हासिल किया। इस बार बगीचे को ''''परिवार'''' थीम पर सजाया गया, जिसमें जरबेरा, लिली, गेंदा और पेटुनिया के फूलों के साथ दुर्लभ सुकुलेंट्स की वैरायटी ने बगीचे को आकर्षक बनाया। नक्काशीदार फव्वारे और रॉकरी ने माहौल को शांतिपूर्ण बनाया।
चंडीमंदिर कैंट में 2 कनाल के बगीचों में कमांड हॉस्पिटल के मेजर जनरल हरकीरत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 1 कनाल की श्रेणी में मेजर जनरल रणजीव सिंह सैनी का बगीचा अव्वल रहा। इस तरह पंचकूला में वसंत उत्सव 2026 ने शहर के बगीचों और प्रकृति प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया।
अन्य प्रमुख विजेता
-14 मरला कैटेगरी: ब्रिगेडियर पवन ढुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-14 मरला से कम: एफएएफए कॉलोनी की देबमित्रा ए. पाल विजेता रहीं।
-संस्थान: श्रृंगेश ऑफिसर्स मेस को सबसे सुंदर बगीचे का खिताब मिला, जबकि कमांड हॉस्पिटल के एडमिन ब्लॉक गार्डन को दूसरा स्थान मिला।
-पंचकूला सिटी: सेक्टर-6 और 12 के घर बने गार्डन ऑफ द ईयर
-पंचकूला शहर के बागवानों ने भी अपनी मेहनत से जजों को प्रभावित किया। 2 कनाल और उससे ऊपर के घरों में सेक्टर-6 के शरद कुमार का गार्डन पहले नंबर पर रहा, जबकि इसी सेक्टर के डॉ. वीके आर्य दूसरे स्थान पर रहे।
शहर की अन्य श्रेणियां:
-1 कनाल गार्डन: सेक्टर-6 के अजय भोला पहले और सेक्टर-4 के नवीन दूसरे पायदान पर रहे।
-14 मरला गार्डन: सेक्टर-12 की मोनिका और धर्मिंदर अबरोल ने बाजी मारी।
-14 मरला से कम: सेक्टर-12 की ही आशा मोदगिल के बगीचे को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
-चौक : जेपीए टॉडलर्स वर्ल्ड स्कूल (सेक्टर-10) द्वारा मेंटेन किया गया चौक सबसे सुंदर रहा।
स्कूलों में भी दिखी हरियाली की होड़
-चंडीमंदिर का एपीएस प्राइमरी विंग अपने-अपने क्षेत्रों में अव्वल रहे।
सेकेंडरी स्कूलों में कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी।
-हंसराज पब्लिक स्कूल और भवन विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित स्कूलों ने भी अपनी कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।