फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में 8 मार्च को स्प्रिंग फेस्ट का होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 के टाउन पार्क में 8 और 9 मार्च को वसंत उत्सव का आयोजन किया जाएगा। पीएमडीए की ओर से आयोजित फेस्ट का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 8 मार्च को सुबह 10 बजे करेंगे। इसकी तैयारी चल रही है। सिविल वर्क लगभग 85 फीसदी पूरा कर लिया है। वहीं 15 फीसदी शेष काम 5 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें यवनिका ओपन थिएटर के रंग रोगन का काम पूरा कर लिया गया है। कैक्टस गार्डन में पेंटिंग का काम चल रहा है। फाउंटेन की साफ सफाई की जा रही है। इस स्प्रिंग फेस्ट में 2500 से अधिक फूलों की किस्में देखने को मिलेगी। फेस्ट में लोगों के मनोरंजन के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस स्प्रिंग फेस्ट में हास्य, डांस, रंगोली, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, बेबी शो, फोक डांस जैसी प्रतियोगताएं होंगी। इस दो दिवसीय फेस्टिवल में 40 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है।
विज्ञापन


5 मार्च तक होगा रजिस्ट्रेशन
बेस्ट गार्डन, स्कूल और घर के लिए चुना जाएगा। जिसका रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू कर दिया गया है। अलग-अलग प्रतियोगिताओं सहित गार्डन के लिए पांच मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आवेदन के बाद फॉर्म पंचकूला सेक्टर-03 पीएमडीए कार्यालय या सेक्टर-05 के टाउन पार्क में जमा करवाया जा सकता है। इसमें घर के बेस्ट गार्डन के लिए 2 कनाल और उससे ऊपर, एक कनाल, 14 मरला के मकान, 14 मरला से कम, चंडीगढ़ मंदिर कैंट एरिया के 14 मरला से कम के मकानों को शामिल किया गया है। वहीं ओपन स्कूल कैटेगरी में स्कूल कैंपस प्राइमरी, स्कूल कैंपस सेकेंडरी, शहर के गोल चक्कर, सोसाइटियों द्वारा मेंनटेन किया जाने वाला सेक्टर का पार्क, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के गार्डन, सरकारी इंस्टीट्यूट के गार्डन हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें