पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित की जा रही 15वीं नेशनल महिला हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन पुडुचेरी ने अरुणाचल प्रदेश को 6-1 से हराया। इसके अलावा भी कई राज्यों के बीच शानदार मुकाबले हुए। हरियाणा हॉकी फेडरेशन के महासचिव सुनील कुमार मलिक ने बताया कि महिला हॉकी टूर्नामेंट में आंध्र प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 4-1, असम ने बिहार को 2-1 से हराया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड ने राजस्थान को चार-दो, दिल्ली ने हिमाचल को एक-जीरो, दादरा नगर हवेली ने गुजरात को दो जीरो से हराया। रविवार को हुए मुकाबले में छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ एक-एक गोल पर बराबरी पर छूटे। उन्होंने कहा कि इस बार 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किया गया है।