सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 16वें पैरा एथलेटिक मीट में रविवार को करीब 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें पूरे देश भर से करीब एक हजार खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन एफ-53 कैटेगरी में अर्जुन अवार्डी हरियाणा की दीपा मलिक ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
वहीं इसी इवेंट के एफ-54 कैटेगरी में हरियाणा की स्वेता शर्मा भी पहले स्थान पर रहीं। उन्हें भी स्वर्ण पदक से नवाजा गया। 800 मीटर की रेस में टी-13 कैटेगरी में हरियाणा के रोहित ने पहला स्थान प्राप्त किया।
जबकि इसी रेस में टी-36 कैटेगरी में हरियाणा के मुकेश का दबदबा रहा और उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल की। वहीं 400 मीटर रेस में चंडीगढ़ के विनय कुमार लाल पहले स्थान पर स्वर्ण पदक और हरियाणा के रमजीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल पर कब्जा कर लिया।
खेल के परिणाम
एफ-44 कैटेगरी के इवेंट लांग जंप में हरियाणा के प्रदीप पहले, दिल्ली के रिशु कुमार दूसरे, व हरियाणा के कृपाल तीसरे स्थान पर रहे।
टी-11 कैटेगरी के 200 मीटर की रेस में दिल्ली के सहर हुसैन पहले, हरियाणा मोहित अरोड़ा दूसरे, राजस्थान के गौरव स्वामी तीसरे स्थान पर रहे।
टी-13 कैटेगरी के 200 मीटर की रेस मेें दिल्ली के अवनी कुमार पहले, हरियाणा के रोहित दूसरे, दिल्ली के आलोक कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
टी-44 कैटेगरी के इवेंट में 400 मीटर की रेस में चंडीगढ़ के विनय कुमार लाल पहले, हरियाणा से रमजीत सिंह दूसरे, महाराष्ट्र के अमोल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
टी-13 कैटेगरी के इवेंट में 800 मीटर की रेस में हरियाणा के रोहित पहले, दिल्ली के रामकरण सिंह दूसरे, महाराष्ट्र के बिठ्ठल विश्वास तीसरे स्थान पर रहे।
टी-36 कैटेगरी के इवेंट में 800 मीटर की रेस में हरियाणा के मुकेश पहले, हरियाणा के दिनेश कुमार दूसरे, हरियाणा के सोमबीर तीसरे स्थान पर रहे।
एफ-44 कैटेगरी के इवेंट शॉटपुट में हरियाणा के सोबीर सिंह पहले, पंजाब के मोहम्मद लतीफ दूसरे, तमिलनाडु के वेंकेटे स्वरण ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एफ-42 कैटेगरी के इवेंट डिसकस थ्रो में हरियाणा के जयदीप पहले, ज्ञानेंद्र सिंह दूसरे व कर्नाटक के सुरजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग के खिलाड़ियों के इवेंट्स और रिजल्ट्स
एफ-53 कैटेगरी के शॉटपुट इवेंट में हरियाणा की दीपा मलिक पहले, महाराष्ट्र की भाग्यश्री दूसरे व बिहार की अर्चना कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
एफ-54 कैटेगरी के शॉटपुट इवेंट में हरियाणा की श्वेता शर्मा पहले, कर्नाटक की अम्मू मोहन दूसरे व दिल्ली की रेखा देवी तीसरे स्थान पर रहीं।
एफ-13 कैटेगरी के शॉटपुट इवेंट में हरियाणा की विवेका पहले, कर्नाटक की नेत्रा राठी वी दूसरे व पंजाब की हरमनप्रीत कौर चहल तीसरे स्थान पर रहीं।
एफ-42 कैटेगरी के शॉटपुट इवेंट में हरियाणा की संतोष पहले, बीना दूसरे व गुजरात की शांताबेन पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।