चंडीगढ़। सीएलटीए आयटा सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में शशिकांत राजपूत और अजय सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। चौथी सीड शशिकांत ने रवि निनाद को 6-2, 6-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में स्थान बनाया। वहीं, दूसरी ओर सीएलटीए के खिलाड़ी अजय सिंह ने सार्थक गांधी को 4-6, 6-2, 6-3 से हराया। दूसरी ओर, कृष्ण हुड्डा ने निशांक को 6-0, 6-1 से हराया। जितिन कुमार ने भवनीश को 6-4, 6-1 से मात दी। आर्यन ने केशव को 6-2, 6-2 से हराया। मैत्रेय ने गुरुस्तत को 6-4, 6-1 से मात दी। आदित्य ने सुमीर को 7-6, 6-3 से हराया। मनवीर सिंह ने सुखप्रीत सिंह को 6-2, 6-2 से हराया। अजय सिंह ने सार्थक को 4-6, 6-2, 6-3 से मात दी।
लड़कियों के वर्ग में सानवी ने एकतरफा मुकाबले में प्रियंका को 6-2, 6-1 के अंतर से हराया। हुनाह ने भी सिमरन को एकतरफा चले मुकाबले में 6-3, 6-2 के अंतर से शिकस्त दी। हरनूर को बाय मिला। हर्षिता ने अदिति को 6-4, 6-4 से मात दी। वान्या ने सैनिका को 6-4, 6-1 से हराया। काव्या ने साहिरा को 6-1, 6-2 से हराया। अमरजोत ने मैत्रेयी को 7-5, 2-6, 6-1 से हराया। हरलीन कौर ने राधिका को 6-3, 6-1 से मात दी।