फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्टेट हाईवे पर गति सीमा और लेन सिस्टम तय होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में राज्य पुलिस के सर्वे के बाद सामने आया है कि 123 ब्लैक स्पॉट ऐसे हैं जहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और स्टेट हाईवे के लेन ड्राईविंग के नियम अलग-अलग हैं। इसकी जानकारी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। स्टेट हाईवे पर कहीं भी गति सीमा तय नहीं है। यह गति सीमा तय की जाएगी। गृह मंत्री अनिल विज ने आईजी ट्रैफिक हरदीप सिंह दून को निर्देश दिए हैं कि राज्य में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए और लेन ड्राइविंग को सुचारू किया जाए।
विज्ञापन

हरियाणा में एनएचएआई के मुताबिक बाईं तरफ भारी वाहन, बीच में हल्के वाहन और दायीं तरफ ओवरटेकिंग का प्रावधान है। जबकि स्टेट हाईवे के नियमों के अनुसार दाईं तरफ हल्के वाहन, बीच मे भारी वाहन और बाईं तरफ थ्रीव्हीलर और रिक्शे चलाने की इजाजत है। अधिकारियों ने सिफारिश की है कि राज्य सरकार के नियमों की पालना की जाए। इससे लेन ड्राइविंग को सफल बनाने में मदद मिलेगी।
सभी तथ्यों को जांचने के बाद गृह मंत्री ने आदेश दिए हैं कि राज्य में लेन ट्रैफिक और पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाआें को कम करने के लिए कारगर उपाय उठाए जाएं, ताकि लोगों की जान को बचाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य की सड़कों पर सांकेतिक बोर्ड भी लगाए जाएं, ताकि लोग इन संकेतों का लाभ यातायात के दौरान उठा सकें।
विज्ञापन

विज ने कहा कि धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को सचेत करने के लिए पुलिस को समय-समय पर एडवाइजरी जारी करते रहना चाहिए। जिससे लोग एडवाइजरी के मुताबिक अपनी यात्रा का चयन कर सकें। सड़कों पर पशुओं के आने से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ग्रिल इत्यादि लगाकर समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी अधिकारियों की तैनाती के संबंध में दोबारा कमेटी का गठन किया जाए।
नंबर गेम
19,93,010 चालान 2022 में नियमों का उल्लंघन करने वालों का किए गए
1,81,701 चालान लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने पर
82058 चालान सीट बेल्ट न लगाने पर
2622 चालान ड्रिंक एंड ड्राइव करने पर
9394 चालान ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन पर
163 दुर्घटना संभावित क्षेत्र
दुर्घटना संभावित क्षेत्र की पहचान करने के लिए आईरैड एप्लीकेशन के माध्यम से 163 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें सुधार के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 व 48 पर 45 पुलिस सहायता बूथ हैं और बूथ के पुलिस कर्मियों ने वर्ष 2022 में 2365 सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए 1476 लोगों को अस्पताल में पहुंचाया।
पशुओं के लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर
सड़क सुरक्षा और लावारिस पशुओं के पुर्नवास पर भी सरकार ध्यान दे रही है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पिछले दिनों रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक में आदेश दिए कि सड़क पर घूमने वाले लावारिस पशुओं के गले और सींग पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, जिससे सड़क दुर्घटना कम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें