फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सात साल के बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना एरिया में सात साल के बच्चे के साथ पड़ोसी की ओर से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की मां ने दी शिकायत में बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां और एक बेटा है। मंगलवार को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। घर में तीनों बच्चे थे। पीछे से उसका पड़ोसी राहुल उनके बेटे को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जब वह घर वापस लौटी तो उन्होंने अपनी बेटियों से नाबालिग बेटे के बारे में पूछा। बेटियों ने उसे राहुल द्वारा अपने घर ले जाने की बात कही। इसके बाद वह उक्त आरोपी के घर गई और उसका दरवाजा खटखटाया लेकिन आरोपी ने गेट नहीं खोला। महिला पड़ोसी की मदद से वह उनके छत से होते हुए आरोपी के घर में घुसी तो देखा कि आरोपी कमरे में उनके बच्चे के साथ गलत हरकत कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें