फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिम में वर्कआउट के समय होने वाली मौतों को रोकने के लिए विशेष अध्ययन शुरू

Thu, 07 Aug 2025 08:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। राज्य सरकार ने जिम में वर्कआउट और खेल गतिविधियों के दौरान अचानक होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ने युवाओं के जीवन की रक्षा के लिए गंभीर कदम उठाए हैं। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (गडवासू) और दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) के सहयोग से शुरू की इस पहल का उद्देश्य जिम और खेल के मैदानों में अपनी शारीरिक सीमाओं से परे जाने वाले लोगों को शिक्षित और संरक्षित करना है।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने जिम जाने वालों और खिलाड़ियों में अचानक हृदय गति रुकने की रोकथाम शीर्षक से आयोजित एक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बताया कि यह पहल स्वस्थ पंजाब, सुरक्षित पंजाब मिशन का हिस्सा है और राज्य के युवाओं के लिए एक सुरक्षित, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यायाम या खेल के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ना केवल दुर्घटना नहीं हैं, बल्कि बिना निदान की गई चिकित्सा स्थितियों, अनियमित आहार विकल्पों और अवांछित पूरक आहार के उपयोग का परिणाम होता है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अत्याधिक तनावपूर्ण जीवनशैली, गलत आहार और चिकित्सा जांच की कमीं युवा पीढ़ी को गंभीर जोखिम में डाल रही है। वहीं कई पीड़ित असुरक्षित सप्लीमेंट, एनर्जी ड्रिंक्स और प्रदर्शन-वर्धक पदार्थों का सेवन कर रहे थे, जिनका उनके हृदय और यकृत पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें