फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्पीकर संधवां ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार की तरफ से आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उन्हें विधानसभा की ओर से निमंत्रण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

संधवां ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का बलिदान सिर्फ सिख समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक है। धर्म–निरपेक्षता, धर्म की स्वतंत्रता, शांति और मानवाधिकारों के लिए दिए गए इस महान बलिदान की 350वीं शताब्दी पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण है।
स्पीकर संधवां ने बताया कि इस विशेष सत्र के दौरान गुरु तेग बहादुर साहिब जी के अनूठे बलिदान और शिक्षाओं पर विशेष चर्चा होगी। सभी विधायक, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और विशेष अतिथि इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें